ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / india / लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर दूसरे दिन भी हंगामा, आसन की...

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर दूसरे दिन भी हंगामा, आसन की तरफ पेपर उछालने वाले 8 विपक्षी सांसद सस्पेंड

विपक्ष के सांसद डीन कुरिया कोस, एस वेंकटेशन, गुरजीत सिंह औजला, मणिक्कम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पडोले, हिबी ईडन और अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग को निलंबित किया गया है।

03-Feb-2026 04:43 PM

By First Bihar

DELHI: लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान लगातार दूसरे दिन हंगामा देखने को मिला। मंगलवार दोपहर 2 बजे राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का एक आर्टिकल सदन में पेश किया और कहा कि उन्हें बोलने दिया जाए।


राहुल गांधी के यह कहते ही एनडीए के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया। उन्होंने लगभग 14 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश की, जबकि सोमवार को भी उन्होंने 46 मिनट तक भाषण देने की कोशिश की थी। हंगामा बढ़ने पर स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल गांधी को बोलना रोका और अन्य सांसदों को बोलने का अवसर दिया।


इस दौरान, राहुल के समर्थन में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, TMC सांसद शताब्दी रॉय और DMK सांसद डी. एम. कातिर आनंद ने बोलने से इनकार कर दिया। विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में पहुँच गए और स्पीकर की चेयर की तरफ पेपर उछालने लगे। 


कार्यवाही को तत्काल स्थगित कर दिया गया और इसके बाद पीठासीन दिलीप सैकिया ने आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। विपक्ष के सांसद डीन कुरिया कोस, एस वेंकटेशन, गुरजीत सिंह औजला, मणिक्कम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पडोले, हिबी ईडन और अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग को निलंबित किया गया है। निलंबित सांसदों पर रूल 374 के तहत कार्रवाई की गई। यह घटना संसद सत्र में विपक्ष और सरकार के बीच जारी तनातनी को और उजागर करती है। 


सभा का कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गयी है। सांसदों के निलंबन पर विपक्ष ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि तानाशाही नहीं चलेगी। विपक्षी सांसदों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी डरे हुए है।