बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
30-Nov-2020 10:17 AM
PATNA : कोरोला संकट के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी लॉकडाउन के बाद पहली बार आज वाराणसी पहुंचेंगे. यहां एक के बाद एक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. देव दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा बेहद खास माना जा रहा है. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी में खुद मौजूद रहेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयर इंडिया फ्लाइट से उतरते ही सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे. दोपहर 3:00 बजे बाबतपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए प्रधानमंत्री मिर्जामुराद के खजूरी पहुंचेंगे जहां उनके साथ जनसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे. इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से हंडिया तक के सिक्स लेन सड़क का लोकार्पण करेंगे.
धानमंत्री शाम 4:40 बजे हेलीकॉप्टर के द्वारा डुमरी गांव पहुंचेंगे. 5:00 बजे डुमरी गांव में कुरूद पर सवार होकर गंगा के रास्ते वह ललिता घाट पहुंचेंगे. ललिता घाट से उतरकर पीएम मोदी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे. प्रधानमंत्री यहां पहुंचकर विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य का जायजा भी लेंगे. शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री मंदिर परिसर से निकलकर राजघाट जाएंगे. शाम 5:40 में राजघाट पर आयोजित देव दीपावली का पहला दीपक प्रधानमंत्री जलाएंगे और 6:00 बजे से राजघाट के कार्यक्रम में वह गंगा की भव्य आरती को देखेंगे.
इसके बाद प्रधानमंत्री शाम 6:15 से लेकर 7:30 तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गंगा के रास्ते अलग-अलग घाटों पर देव दीपावली का भव्य नजारा देखेंगे. इस दौरान चेत सिंह घाट पर लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा. रात 8:20 पर प्रधानमंत्री रविदास घाट पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से सारनाथ जाएंगे. रात 9:30 बजे सारनाथ से वापस बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. वहीं प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर भी कई इंतजाम किए गए हैं.