Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
30-Nov-2019 04:42 PM
DELHI:एनडीए में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा। लगता तो यहीं हैं महाराष्ट्र में सरकार बनाने के नाम पर शिवसेना ने एनडीए से अलग होने में तनिक भी देरी नहीं की वहीं एनडीए के दूसरे सहयोगी भी बीजेपी को आंख दिखाने से बाज नहीं आ रहे झारखंड में आजसू ने चुनाव में जहां अलग राह पकड़ ली है वहीं एलजेपी भी बीजेपी के लिए चुनौती पेश कर रही है। शिवसेना के अलग होने के बाद एनडीए में बीजेपी की सबसे बड़ी सहयोगी बन चुकी नीतीश कुमार की जेडीयू भी बीच-बीट में नसीहत देने से बाज नहीं आ रही। अब एन नये मुद्दे पर जेडीयू ने केन्द्र सरकार को नसीहत दे डाली है।
दरअसल अब जीडीपी की गिरावट पर विवाद छिड़ गया है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने सकल घरेलू उत्पाद यानि GDP के जो आंकड़े जारी किए उसके मुताबिक करीब 6 वर्ष में किसी एक तिमाही की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस वित्त वर्ष (2019-20) की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ का आंकड़ा घटकर 4.5 प्रतिशत पर पहुंच गया है। हालांकि केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन ने उम्मीद जताई है कि तीसरी तिमाही में जीडीपी गति पकड़ सकती है। लेकिन, सरकार के दावों के बावजूद कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है, वहीं एनडीए की सहयोगी पार्टी जेडीयू भी इसपर चिंता जाहिर कर रही है।
जेडीयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने कहा है कि जीडीपी का 4.5 तक आ जाना इस सरकार के कार्यकाल में अब तक का सबसे निचला स्तर है। कृषि का 2.1 प्रतिशत विकास दर आ जाना और गांवों से पलायन की लगातार खबरें आना बेहद चिंताजनक हैं। मंदी से उबरने का और रोजगार पैदा करने का मैकेनिज्म अभी बनता हुआ नहीं दिख रहा है।जेडीयू नेता ने कहा कि भारत सरकार को अर्थशास्त्रियों, पूर्व वित्त मंत्रियों और रिजर्व बैंक के बड़े अधिकारियों के साथ विमर्श कर ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे संभावित मंदी से मुक़ाबला किया जा सके।