DESK: सोशल मीडिया पर आपने इंसानों को जानवरों से प्यार करते तो कई बार देखा होगा, लेकिन ओडिशा से सामने आया यह वीडियो आपका दिल जीत लेगा। यहां एक लंगूर अचानक दुकान में पहुंचता है और दुकानदार के पास जाकर उससे लिपट जाता है।
लंगूर दुकानदार को गले लगाकर कुछ देर तक उससे चिपका रहता है। हैरानी की बात यह है कि दुकानदार भी बिल्कुल शांत रहता है और उसे प्यार से गले लगाने देता है। दोनों के बीच का यह प्यारा पल दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक लंगूर दुकान के अंदर आता है और सीधे दुकानदार के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वह दुकानदार की गोद में बैठकर उसे गले लगा लेता है। लंगूर का यह अंदाज देखकर लोग हैरान हैं। वहीं, दुकानदार भी बिना घबराए शांत बैठा रहता है और लंगूर को अपने पास रहने देता है। कुछ देर तक दुकानदार से लिपटे रहने के बाद यह पल CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
लोगों का दिल जीत रहा लंगूर का प्यार
इस वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स इंसान और जानवर के बीच के अनोखे जुड़ाव की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग इसे बेजुबान जानवर का प्यार बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि भावनाओं को जाहिर करने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं होती।
हालांकि, वीडियो के पीछे की पूरी कहानी अभी स्पष्ट नहीं है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि लंगूर और दुकानदार एक-दूसरे को पहले से जानते थे या नहीं। इसके बावजूद, दोनों के बीच का यह प्यारा पल लोगों का ध्यान खींच रहा है। लंगूर की इस अनोखी ‘जादू की झप्पी’ ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। CCTV में कैद यह वीडियो इंसानों और जानवरों के बीच के रिश्ते की एक खूबसूरत झलक पेश कर रहा है।
दुकानदार को लंगूर ने लगाया गले, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लंगूर अचानक दुकान में आकर दुकानदार की गोद में चढ़ जाता है और उसे गले लगा लेता है. सीसीटीवी में कैद इस वीडियो में दुकानदार भी बिल्कुल शांत नजर आता है. यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. #Monkey #Shopkeeper #Wholesome
— zingabad (@zingabad) October 24, 2026