LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
30-Jan-2026 06:00 PM
By FIRST BIHAR
Indigo Flight Threat: कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम और हाईजैक की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। धमकी टिश्यू पेपर पर लिखे संदेश के जरिए मिली थी, जिसमें फ्लाइट को हाईजैक कर उड़ाने और बम से नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई थी।
सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड और खोजी कुत्तों की टीम ने विमान की गहन जांच की। सभी 180 यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया और उन्हें टर्मिनल के सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया।
एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के पीआई एन. डी. नकुमे ने बताया कि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की जांच जारी है। रनवे और विमान के आसपास अनधिकृत आवाजाही पर रोक लगाई गई और पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। अधिकारियों का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और कोई खतरा नहीं है।