बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
13-Jul-2025 03:12 PM
By First Bihar
UP: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां झारखंड के देवघर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करके घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी मृतक सिद्धार्थ नगर के रहने वाले थे।
कैसे हुआ यह हादसा?
हादसा कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगहीकुटी के पास स्थित फोरलेन हाईवे पर रविवार सुबह उस वक्त हुआ, जब एक लग्जरी कार अचानक सामने आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। कार में कुल छह लोग सवार थे, जो शनिवार रात 10 बजे झारखंड के देवघर से घर लौट रहे थे। सुबह के समय चालक की एक पल की लापरवाही या थकावट की वजह से यह भीषण टक्कर हो गई।
कार चला रहे राजेश शर्मा ने बताया कि वह देवघर से लगातार गाड़ी चला रहे थे। थकावट के कारण सुबह अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी गाड़ी के सामने आ गई, जिससे भीषण टक्कर हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस हादसे में जिन 4 श्रद्धालुओं की मौत हुई, वे सभी सिद्धार्थनगर जनपद के रहने वाले थे।
मृतकों की पहचान मनोज सिंह, सुजीत जायसवाल, रामकरण गुप्ता और कैलाश मणि त्रिपाठी के रूप में हुई है। वही दोनों घायल भी सिद्धार्थ नगर के दीनदयाल नगर के रहने वाले हैं. एक कृष्ण शर्मा का बेटा राजेश शर्मा है तो दूसरा धीरेन्द्र शर्मा का पुत्र सुशांत शर्मा है। इन दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने पूरी घटना की जानकारी ली। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।