Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
20-Sep-2020 10:38 AM
DELHI: विरोध के बीच राज्यसभा में कृषि बिल पेश किया गया है. कई राजनीतिक दल इस बिल का विरोध कर रहे हैं. इस पर राज्यसभा में चर्चा हो रही है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दावा किया है कि इस बिल के पास होने के बाद किसानों की जिंदगी बदल जाएगी.
दो बिल पेश
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को खेती से जुड़े दो बिल फार्मर्स एंड प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स (प्रमोशन एंड फैसिलिटेशन) बिल और फार्मर्स (एम्पावरमेंट एंड प्रोटेक्शन) एग्रीमेंट ऑन प्राइस एश्योरेंस एंड फार्म सर्विस बिल राज्यसभा में पेश किए. तोमर ने दोनों बिल को ऐतिहासिक बताया है.
एनएसपी से कोई लेना देना नहीं
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस बिल से किसानों को फायदा छोड़ कोई नुकसान होने वाला नहीं है. किसान देशभर में कहीं भी अपना अनाज बेच सकेंगे. मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि बिलों की संबंध न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नहीं है.
बिल का विरोध
कृषि बिल के विरोध में हरियाणा और पंजाब के किसान प्रदर्शन कर हैं. इस मुद्दे को लेकर कुछ दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल की मंत्री हरसिमरत कौर ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. इसके अलावे आरजेडी, टीएमसी और कांग्रेस समेत कई दल विरोध में हैं. संसोधन की मांग कर रहे हैं. कई दलों नेे इतना तक कह दिया है कि इस बिल का समर्थन करने का मतलब है कि डेथ वारंट पर आप साइन कर रहे हैं.