BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
22-Oct-2025 09:56 PM
By First Bihar
DESK: कफ सिरफ से मध्यप्रदेश में 24 मासूम बच्चों की जान जाने के बाद अब राजस्थान के कोटा जिले में भी कफ सिरप पीने से एक महिला की मौत हो गयी है। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामला सामने आने के बाद ड्रग कंट्रोलर देवेंद्र गर्ग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर और गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान 500 से अधिक कफ सिरप की बोतलें जब्त की गईं। सभी बोतलों के सैंपल जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित सिरप की खेप अहमदाबाद से मंगाई गई थी। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। पुलिस ने मृत महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। अनंतपुरा थाना प्रभारी एसआई रोहित कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और शिकायत के आधार पर जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
परिजनों के अनुसार, मृतका कमला देवी (57 वर्ष) अजय आहूजा नगर निवासी थीं। वे अपने घर पर दीपावली की सफाई कर रही थीं, तभी उन्हें खांसी-जुकाम हो गया। उनके बेटे ने किसी मेडिकल स्टोर से कफ सिरप की बोतल लाकर दी। सिरप पीने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी हार्टबीट लगातार कम होती गई और मौत हो गई। प्रशासन अब सिरप के रासायनिक परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत किसी विषैले तत्व या घटिया दवा के सेवन से हुई या किसी अन्य कारण से।