खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
02-Jan-2020 07:11 AM
TUMKUR: नये साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी आज देश के किसानों के खाते में एक साथ 11000 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे. 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' के तहत दिया जाने वाला पैसा सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे.
कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित एक समारोह में पीएम मोदी देश भर के उन किसानों के खाते में सीधे पैसा भेजेंगे जो पीएम किसान योजना के तहत सालाना 2000 रुपए की तीन किश्तों के हकदार हैं. करीब 8 करोड़ लाभार्थियों के खाते में 2000 रुपए की किश्त ट्रांसफर की जाएगी. ख़बरों के मुताबिक आज करीब 11000 करोड़ रुपये इन किसानों के खाते में भेजे जाएंगे.
आपको बता दें कि पीएम किसान योजना पिछले साल 24 फरवरी को लॉन्च की गई थी. इसके तहत 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को हर साल 6000 रुपए की मदद देने का प्रावधान है. आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर के करीब 7 करोड़ 60 लाख किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की किश्त ट्रांसफर की जा चुकी है.