Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
04-Feb-2025 11:19 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Kerala News: केरल के एक आंगनबाड़ी केंद्र में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई मांगने वाले एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद केरल के ऐसे बाल देखभाल केंद्रों की खाने के मेन्यू में बदलाव की संभावना है। वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने अपने फेसबुक पेज पर शंकु नाम के एक बच्चे का वीडियो शेयर किया और बच्चे के अनुरोध पर विचार करते हुए मेन्यू में बदलाव की संभावना जताई है।
दरअसल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चा उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई का अनुरोध कर रहा है। बच्चे का बिरयानी और चिकन फ्राई मांगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो राज्य की मंत्री तक पहुंचा और उन्होंने बच्चे की मांग पर आंगनबाड़ी मेन्यू में बदलाव करने को कहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए वीन जॉर्ज ने लिखा, 'आंगनबाड़ी की व्यंजनसूची में बदलाव किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि बच्चे ने मासूमियत में यह अनुरोध किया है और इस पर विचार किया जा रहा है।
बच्चे की मां ने बताया कि घर पर बिरयानी खाते वक्त शंकु ने कहा कि 'मुझे आंगनबाड़ी में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई चाहिए। जिसके बाद बच्चे की मां ने वीडियो बनाया और फिर इसे 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया और राज्य की मंत्री तक पहुंच गया।