BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
15-Apr-2023 01:37 PM
By First Bihar
DELHI: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में युवाओं की भागीदारी सुनिश्ति करने के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी CAPF की परीक्षा हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में ली जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल पर सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।
गृह मंत्रालय के इस फैसले के बाद अब प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, ओडिया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी में तैयार किया जाएगा। इस फैसले के बाद लाखों उम्मीदवार अपनी मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा दे सकेंगे।
बता दें कि कांस्टेबल (GD), एसएससी की तरफ से आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षा है, जिसमें देशभर से लाखों युवा शामिल होते हैं। सरकार के इस फैसले के बाद 1 जनवरी 1024 से हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जाएगी। संभावना है कि इस फैसले के बाद क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।