पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
12-Feb-2020 09:13 AM
DELHI: अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से दिल्ली के लोगों का दिल जीत लिया है. दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में AAP ने लगातार दूसरी बार इतिहास रच दिया है. बीजेपी और कांग्रेस आम आदमी पार्टी की आंधी में उड़ गई है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें ही मिली है. साल 2015 की तरह इस बार भी कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई.
दिल्ली चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करने के बाद आज अरविंद केजरीवाल के घर विधायकों की अहम बैठक होगी. दोपहर 12 बजे होने वाली इस बैठक में अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना जाएगा. इस बैठक में शपथ की तारीख और मंत्रियों के नाम पर चर्चा होगी. आज ही केजरीवाल LG से मिलकर सरकार बनने का दावा भी पेश करेंगे.
अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं. विकास के मुद्दे पर लड़ने वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल ने भी बड़ी जीत हासिल की है. इस बार AAP की सीटों में कुछ गिरावट आई है. पिछले चुनाव में AAP ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन इस बार वो 62 सीटों पर आ गई है. वहीं बीजेपी पिछले बार के मुकाबले 3 सीट से आगे जरूर बढ़ी लेकिन 8 सीट से आगे नहीं जा पाई.