‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
07-Jun-2025 03:27 PM
By First Bihar
Uttarakhand: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है, जहां केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हाईवे पर कराना पड़ गया। हेलिकॉप्टर में सवार पायलट सहित 6 लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं। हाईवे पर खड़ी कार से टकराने के चलते हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है। पायलट की सूझ-बूझ के चलते हेलिकॉप्टर में सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।
उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा टल गया। जहां बीच सड़क पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। हेलिकॉप्टर का पायलट 5 तीर्थयात्री को लेकर केदारनाथ जा रहा था। लेकिन तभी तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने सूझ-बूझ से काम लिया और हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हाईवे पर कर दी। जिससे सभी तीर्थयात्रियों की जान बचाई जा सकी। सभी सुरक्षित हैं वही पायलट को मामूली चोटें आई है।
दरअसल 5 श्रद्धालुओं को लेकर पायलट केदारनाथ के लिए बढ़ासु से उड़ान भरा था। लेकिन तभी अचानक टेक्निकल प्रोब्लम आने के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला पायलट ने लिया। पायलट ने हेलिकॉप्टर हाइवे पर उतारना चाहा। इस दौरान हाइवे पर खड़ी कार से हेलिकॉप्टर की टक्कर हो गयी। जिसके कारण हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वही जिस कार से टक्कर हुई उसे भी नुकसान पहुंचा है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने मामले पर संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को रिपोर्ट किया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
केदारनाथ के पास एक हेलीकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी 5 यात्री सुरक्षित हैं। #UttarakhandNews #HelicopterLanding #HighwayLanding #EmergencyLanding #BreakingNews #Pilotsafe #PassengerSafe pic.twitter.com/PCMUzAl3dT
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 7, 2025