HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली
20-Jan-2026 03:36 PM
By First Bihar
DESK: कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अफसर और सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट के डीजीपी रामचंद्र राव पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। अश्लील वीडियो के सामने आने के बाद डीजीपी को सस्पेंड कर दिया गया है। अब वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। इस एक्शन के बाद डीजीपी ने इस वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। कहा कि मैं पूरी तरह हैरान हूं। ये वीडियो मनगढ़ंत हैं। मेरा इनसे कोई लेना-देना नहीं है। आज के समय में किसी का भी फर्जी वीडियो बनाया जा सकता है और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश हो सकती है।
वही कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी को निलंबित किया गया है। मामले की जांच की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच होगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में यदि मामला सही पाया गया तो डीजीपी को बर्खास्त भी किया जा सकता है।
दरअसल कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर कहा जा रहा है सेक्स स्कैंडल में डीजीपी साहब बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। किसी को इस वीडियो पर विश्वास ही नहीं हो रहा है, एक दूसरे से लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह डीजीपी साहब ही हैं क्या? क्योंकि एआई का जमाना है, कुछ भी हो सकता है। किसी का फोटो और वीडियो बनाया जा सकता है। हालांकि इस वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह वीडियो सही है या फिर एआई जेनरेटेड वीडियो है।
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने आगे कहा कि मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी को बर्खास्त भी किया जा सकता है। बता दें कि वायरल वीडियो में डीजीपी को महिलाओं के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया। हालांकि रामचंद्र राव ने इस वीडियो को 'फर्जी' बताया है। लेकिन बीजेपी की ओर से उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई जिसके बाद सरकार ने सेवा नियमों के उल्लंघन और एक सरकारी सेवक के आचरण के अनुरूप न होने का हवाला देते हुए विस्तृत जांच लंबित रहने तक डीजीपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कर्नाटक के गृह मंत्री ने यहां तक कह दिया है कि उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है।