RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान!
21-Nov-2025 01:06 PM
By First Bihar
Job Scam: हरियाणा के पलवल से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ मर्चेंट नेवी में लाखों की सैलरी और विदेशी जहाजों पर घूमने का सपना दिखाकर पलवल के डाढ़ौता निवासी शुभम के साथ छह लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी फरीदाबाद के शहाजीपुर निवासी बन्टी और उसके साथियों ने पहले तो शुभम को नोएडा के फर्जी मरीन ट्रेनिंग सेंटर में बंदी बनाकर रखा, उसके बाद उसे मलेशिया-दुबई घुमाया और आखिर में मुंबई में छोड़कर फरार हो गए।
शुभम ने पुलिस को बताया है कि इसी साल मई में बन्टी ने उससे संपर्क किया था और कहा था कि उसका जीजा इंडियन नेवी में एक बड़ा अफसर है और वह आसानी से मर्चेंट नेवी में शुभम की नौकरी लगा देगा। इस काम के बदले पीड़ित युवक से पहले 1.50 लाख नकद लिए गए और फिर फोनपे से भी 4.50 लाख रुपये वसूल लिए गए। इसके बाद शुभम को नोएडा सेक्टर-15 में एक फर्जी ट्रेनिंग सेंटर में 15-16 दिन तक रखा गया।
29 मई को बदमाशों ने पहले तो शुभम के लिए मलेशिया का टूरिस्ट वीजा बनवाया, मगर बाद में प्लान में बदलाव हो जाने के कारण शुभम को दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में घुमाया गया। इसके बाद मुंबई में एक निजी कंपनी के कमरे में दर्जनों युवकों के साथ उसे कैद कर लिया गया। 24 जून को शुभम को दुबई भेजा गया और वहाँ होटल में फिर 20 दिन तक उसे बंद रखा गया। नौकरी तो दूर उसे खाना तक ठीक से नहीं दिया जा रहा था। फिर बदमाशों ने शुभम को वहां से थाईलैंड ले जाने की कोशिश की मगर उसने विरोध किया।
जिसके बाद बदमाशों ने उसे धमकाकर आजाद कर दिया गया और अपना नंबर ऑफ़ कर लिया। फिर वहां से किसी तरह ट्रेन पकड़कर शुभम अपने घर लौटा। उसका कहना है कि बन्टी का एक बहुत बड़ा नेटवर्क है और उसके लिए कई फर्जी एजेंट काम करते हैं, साथ ही मानव तस्करी तक में इन लोगों का हाथ है। दर्जनों युवक अभी भी इनके चुंगल में फंसे हुए हैं।
पुलिस ने बन्टी और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, मानव तस्करी और आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने बताया है कि आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। शुभम जैसों की संख्या और भी हो सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेशी नौकरी के नाम पर किसी को भी पैसा देने से पहले पूरी जांच कर लें। सपने बेचने वाले ठगों से सावधान रहें।