पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
07-Jan-2020 09:27 AM
DELHI: दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा मामले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है. मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की जांच में खुलाासा हुआ है कि ABVP और लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में हिंसा फैलाई थी. नकाब पहनकर जिन लोगों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में हिंसा की थी उसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और लेफ्ट के कार्यकर्ता ही शामिल थे. सूत्रों के मुताबिक एबीवीपी और लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने ही अपना चेहरा ढक कर हिंसा की थी. इस दौरान बाहरी लोगों को भी बुलाया गया, जिन्हें पुलिस ने पहचान लिया है.
सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच की तरफ से की जा रही जांच में व्हाट्सएप चैट को भी खंगाला जा रहा है. सूत्रों के अनुसार कुछ व्हाट्सएप चैट की भी पुष्टि हो गई है. इसी चैट के आधार पर लोगों की तलाश की जा रही है. आपको बता दें कि व्हाट्सएप चैट के जरिए ही लोगों को कैंपस में इकट्ठा किया गया, जिसके बाद भीड़ इकट्ठा हुई. आपको बता दें कि नकाबपोशों ने जेएनयू यूनिवर्सिटी कैंपस में तबाही मचाई थी, जिसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे.
दरअसल रविवार को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दर्जनों नकाबपोशों ने यूनिवर्सिटी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की थी. इस दौरान छात्रों के साथ शिक्षकों पर भी हमला किया गया था. जिसमें 30 से अधिक छात्र और टीचर्स घायल भी हो गए थे. पुलिस की ओर से इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. वहीं इस केस को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है, जिसके अंतर्गत एक टीम का गठन किया गया है. वहीं जेएनयू में हुई हिंसा के बाद से पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है.