खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
12-Nov-2025 09:09 PM
By First Bihar
SARAIKELA: झारखंड के सरायकेला जिले के आदित्यपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ। बिना इंजन के तेज रफ्तार में आ रही मालगाड़ी यार्ड में बेकाबू होकर दीवार तोड़ते हुए दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना बुधवार की सुबह करीब 9:45 बजे शर्मा बस्ती के पास हुई। बताया जाता है कि बिना इंजन के पटरियों पर दौड़ रही मालगाड़ी के बेकाबू होने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में यार्ड की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्य से उस समय यार्ड में काम कर रहे सभी मजदूर समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे किसी की जान नहीं गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी तेज रफ्तार में बिना इंजन के चल रही थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल या तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है, जो यह पता लगाएगी कि बिना इंजन के मालगाड़ी कैसे चल पड़ी और हादसे के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाकर रेल यातायात को जल्द बहाल करने का प्रयास जारी है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।