ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

झारखंड में रेल हादसा: दीवार तोड़ खड़ी ट्रेन से टकराई मालगाड़ी, मची अफरा-तफरी

झारखंड के सरायकेला के आदित्यपुर में बड़ा रेल हादसा हुआ। बिना इंजन के बेकाबू मालगाड़ी यार्ड की दीवार तोड़ते हुए खड़ी ट्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। राहत की बात यह है कि किसी की जान नहीं गई। रेलवे ने जांच के..

JHARKHAND
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAIKELA: झारखंड के सरायकेला जिले के आदित्यपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ। बिना इंजन के तेज रफ्तार में आ रही मालगाड़ी यार्ड में बेकाबू होकर दीवार तोड़ते हुए दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना बुधवार की सुबह करीब 9:45 बजे शर्मा बस्ती के पास हुई। बताया जाता है कि बिना इंजन के पटरियों पर दौड़ रही मालगाड़ी के बेकाबू होने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में यार्ड की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्य से उस समय यार्ड में काम कर रहे सभी मजदूर समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे किसी की जान नहीं गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी तेज रफ्तार में बिना इंजन के चल रही थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल या तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है।


घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है, जो यह पता लगाएगी कि बिना इंजन के मालगाड़ी कैसे चल पड़ी और हादसे के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाकर रेल यातायात को जल्द बहाल करने का प्रयास जारी है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


टैग्स