मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
23-Jan-2020 11:58 AM
DHAULPUR: राजस्थान के धौलपुर में सरपंच चुनाव के जश्न में कानून की धज्जियां उड़ाई गई हैं. राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव के पहले चरण में सरपंच पर जीत के बाद जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
17 जनवरी को हुए पहले चरण के पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही जश्न शुरू हुआ था. जश्न के दौरान एक गाड़ी पर बार बाला डांस कर रही है और एक युवक तमंचे से हवाई फायरिंग कर रहा है. गाड़ी के ऊपर बार बाला के साथ डांस कर रहा युवक अवैध तमंचा निकाल कर आसमान में फायरिंग भी कर रहा है. ये पूरी घटना राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा इलाके की है.
गाड़ी के ऊपर बार बाला डांस कुछ लड़कों के साथ डांस कर रही है. डांस के दौरान बार बाला पर नोटों की बरसात भी हो रही है. डांस के दौरान ही एक युवक अवैध देसी कट्टे से एक के बाद एक कई बार फायरिंग कर रहा है. फायरिंग करने वाले युवक का नाम भूरा तोमर है. पंचायत चुनाव में अपने सरपंच पद के प्रत्याशी को जीत मिलने के बाद युवक जश्न मनाते हुए जोश में होश खो रहा है. सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अवैध हथियार बरामद कर लिया है.