बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
28-Jan-2021 02:30 PM
DELHI : 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद लगातार हर राजनीतिक दल की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. किसान आंदोलन को नैतिक तौर पर समर्थन देने वाले जनता दल यूनाइटेड ने अब किसान संगठनों से नहीं अपील की है. जनता दल यूनाइटेड के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि किसान आंदोलन को हिंसा की दिशा में ले जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा उनकी पार्टी करती है.
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने किसान संगठनों से अपील की है कि वह 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहीदी दिवस के मौके पर राजघाट पहुंचकर 1 दिन का अनशन करें. त्यागी ने कहा है कि इस पहल से किसान संगठनों के ऊपर लगा दाग भी कम होगा और अपने आप में दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर इससे बड़ा प्रायश्चित नहीं किया जा सकता.
त्यागी ने कहा है कि नए कृषि कानूनों का उनकी पार्टी ने संसद में समर्थन किया था, लेकिन किसान संगठनों ने जिस तरह अहिंसक आंदोलन चलाया और जो सवाल पूछे उसके बाद जनता दल यूनाइटेड का भी यह मानना था कि सरकार को इस मामले में किसान संगठनों के अंदर फैले भ्रम को दूर करना चाहिए. अगर कानून जल्दबाजी में लाया गया तो किसानों को यह बताया जाना चाहिए कि इसके क्या फायदे और नुकसान है. त्यागी ने कहा कि हमने किसान संगठनों के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया. उसके बावजूद अब हम दिल्ली में हुई घटना के बाद इसकी निंदा करते हैं. त्यागी ने कहा कि अब किसान संगठनों को एक बार फिर लोगों का भरोसा जीतना होगा.