Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार
22-Jan-2026 03:06 PM
By First Bihar
JAMMU KASHMIR: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से आ रही है, जहां गुरुवार को सेना की गाड़ी गहरे खाई में गिर गयी। इस हादसे में 10 जवानों की मौत की खबर आ रही है, वही 7 जवानों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
यह बड़ा हादसा डोडा के खानी टॉप के पास हुआ है, जहां सड़क से फिसलकर सेना की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवानों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए उधमपुर के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सेना की बुलेटप्रूफ गाड़ी पर कुल 17 जवान सवार थे, जो चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डोडा के खानी टॉप के पास ऊंचाई रहने के कारण सेना की गाड़ी फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया और बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में सेना के 10 जवानों की मौत हो गयी वही 7 जवान बुरी तरह घायल हो गये।
आनन-फानन में घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया वही 10 जवानों के शव को बरामद किया गया। हादसे में जान गंवाने वाले सेना के जवानों के परिवारवालों को फोन पर इस घटना की सूचना दे दी गयी है। वही घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से उधमपुर के कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां घायल जवानों का इलाज जारी है।