Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
19-Feb-2021 09:47 AM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां शोपियां सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. मारे गए आंतकियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं.
सभी आतंकियों के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी शोपियां में एक घर में छुपे हुए हैं और आंतकि घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.
गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक टीम तैयार की और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें तीन आतंकी मारे गए. तीनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियरा और गोला बारुद बरामद किया गया है.