BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
28-Mar-2025 09:01 AM
By First Bihar
इश्क अंधा होता है या इंसान इश्क में अंधा हो जाता है, दोनों ही बातें अपने तरीके से सच हो सकती हैं। जब इंसान इश्क में पड़ता है, तो उसकी सोच, समझ और फैसले कई बार भावनाओं के आगे धुंधले पड़ जाते हैं। वो दुनिया को वैसे नहीं देखता, जैसे वो सच में है, ये इंसान का अंधापन है। वहीं, ये भी कहा जाता है कि इश्क खुद अंधा होता है, क्योंकि प्यार न तर्क देखता है, न जात-पात, न रूप-रंग। वो बस हो जाता है, बिना किसी नियम या शर्त के, तो शायद सच ये है कि इश्क और इंसान, दोनों ही एक-दूसरे को अंधा बना देते हैं। अब एक कुछ ही मामला पुलिस महकमा से जुड़ा हुआ सामने आया है।
दरअसल, पुलिस महकमा में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो में कांस्टेबल गाड़ी में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में हैं। यह महिला बिना कपड़ों के थी। अब वीडियो सामने आने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच डीवाईएसपी गोपीनाथ को सौंपी है।
इस वायरल वीडियो में यह नजर आ रहा है कि कांस्टेबल हाईवे के किनारे कहीं पर अपनी महिला मित्र के साथ में स्विफ्ट कार के अंदर है। वह उससे अश्लील हरकत कर रहा है। कार में महिला बिना कपड़ों की थी। ऐसे में हाइवे से गुजरते आम रहागीरों ने उनकी हरकतों की वीडियो बना लिया। उसके बाद लोगों ने कार को घेर लिया और हंगामा किया।
वहीं, वायरल हो रहे वीडियो ने पुलिस महकमें पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, उसके बाद जिला पुलिस अधीक्षकने आदेश जारी कर पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। इस तरह की पुलिस कांस्टेबल द्वारा की गई हरकत और वायरल हो रहे आपत्तिजनक वीडियो को लेकर पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो पर लोग पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब कानून के रक्षक ही इस तरह की हरकत करेंगे तो आम लोगों का क्या होगा।