ब्रेकिंग न्यूज़

पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची जांच टीम Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल

युवक के पेट से निकला 7 टूथब्रश और लोहे के औजार, डॉक्टर भी रह गए हैरान

युवक को टूथब्रश और लोहे के औजार निगलने की आदत थी। उसने ये सभी वस्तुएं करीब एक महीने पहले निगली थीं, लेकिन धीरे-धीरे पेट दर्द बढ़ने पर उसे अस्पताल लाया गया।

जयपुर-राजस्थान

28-Dec-2025 02:46 PM

By First Bihar

DESK: राजस्थान के जयपुर में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत पर प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचे एक युवक का जब ऑपरेशन किया गया तब डॉक्टर भी हैरान रह गये। दरअसल युवक की पेट से ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने 7 टूथब्रश और लोहे के 2 औजार निकाला। 


जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

शुरुआत में युवक की हालत सामान्य लग रही थी, लेकिन जब डॉक्टरों ने सोनोग्राफी कराई तो पेट के अंदर अजीब आकृतियां दिखाई दीं। गहराई से जांच करने पर पता चला कि ये कोई बीमारी नहीं, बल्कि निगली गई वस्तुएं थीं। रिपोर्ट में टूथब्रश और लोहे के औजार साफ नजर आए।


दो घंटे चला जटिल ऑपरेशन

इसके बाद सीनियर गैस्ट्रो सर्जन डॉ. तन्मय परीक ने अपनी टीम के साथ ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। एंडोस्कोपी से सामान निकालना संभव नहीं था, इसलिए ओपन सर्जरी करनी पड़ी। करीब दो घंटे से अधिक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने युवक के पेट से 7 टूथब्रश और लोहे के 2 पाने सफलतापूर्वक बाहर निकाले।


डस्टबिन बन चुका था पेट

डॉक्टरों के अनुसार युवक का पेट किसी डस्टबिन की तरह बन गया था। लंबे समय तक ये वस्तुएं पेट में रहने से संक्रमण और गंभीर जटिलताओं का खतरा बढ़ गया था। समय रहते ऑपरेशन न होता तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी।


भीलवाड़ा का रहने वाला है युवक

डॉ. तन्मय परीक ने बताया कि युवक राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का निवासी है। उसे टूथब्रश और लोहे के औजार निगलने की आदत थी। उसने ये सभी वस्तुएं करीब एक महीने पहले निगली थीं, लेकिन धीरे-धीरे पेट दर्द बढ़ने पर उसे अस्पताल लाया गया।


फिलहाल हालत स्थिर

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा मामला बेहद दुर्लभ होता है। ऑपरेशन के बाद युवक की हालत अब स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। यह घटना लोगों के लिए चेतावनी है कि इस तरह की आदतें जानलेवा साबित हो सकती हैं।