बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
04-Dec-2019 02:34 PM
DELHI: संसद की शीतकालीन सत्र के दौरान संसद परिसर से आज एक अजीबोगरीब तस्वीर सामने आयी जिसमें मोदी कैबिनेट के एक मंत्री दौड़ लगाते दिखे। तेज कदमों से चल रहे मंत्री जी अचानक दौड़ पड़े और संसद के अंदर प्रवेश कर गए।मंत्री जी को दौड़ते देख लोग चौंक गए । लगे हाथ वहां मौजूद मीडिया फोटोग्राफर्स ने खटाखट उनकी तस्वीर भी उतार ली।
तस्वीरों को देख कर आप इतना तो जरुर जान गए होंगे कि ये मोदी सरकार के रेलमंत्री पीयूष गोयल हैं और पीएम मोदी के खासमखास हैं। हर वक्त एक्टिव नजर आते हैं और चुनावों में तो इनकी सक्रियता देखते ही बनती हैं। यूपी में बीजेपी की सरकार के प्रचंड बहुमत के पीछे के रणनीतिकारों में पीयूष गोयल का नाम भी सबसे प्रमुख तौर पर सामने आया था।
अब हम आपको ये भी बता देते हैं कि आखिर पीयूष गोयल संसद में दौड़ क्यों लगा रहे हैं। दरअसल बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक थी जिसमें नागरिकता संशोधन बिल जैसे महत्वपूर्ण बिल को कैबिनेट की हरी झंड़ी दी गयी पीयूष गोयल उस कैबिनेट की बैठक में शामिल थे। अब बारी थी संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रश्नकाल की जिसमें उन्हें शामिल होना था। कहीं देर न हो जाए इसलिए मंत्री दी दौड़ पड़े और समय पर संसद के अंदर प्रवेश कर गए।
पीएम मोदी की अगर बात करें तो वे खुद चुस्त-दुरुस्त है और अपने मंत्रिमंडल के लोगों को भी हमेशा फिट रहने का मंत्र देते रहे हैं । पीएम मोदी की सरकार में योग दिवस और फिट इंडिया कैंपेन जैसे बड़े-बड़े अभियान शुरू किए गए हैं। मतलब साफ है कि पीएम मोदी का फिटनेस को लेकर विशेष ध्यान है और समय पालन का भी वे खास ख्याल रखते हैं।