कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
29-Jun-2025 01:29 PM
By FIRST BIHAR
IRCTC Tatkal Ticket: भारत में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं, जिनमें से अधिकतर यात्री रिजर्व कोच में सफर करना पसंद करते हैं क्योंकि यह सुविधा और आराम से भरपूर होता है। इसके लिए यात्रियों को पहले से ट्रेन टिकट बुकिंग करानी होती है। लोग यह बुकिंग रेलवे काउंटर या IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए करते हैं।
लेकिन कई बार यात्रा की योजना अचानक बनती है, ऐसे में लोग तत्काल टिकट का सहारा लेते हैं। इसी सुविधा को लेकर अब IRCTC ने एक बड़ा बदलाव किया है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। IRCTC की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से सिर्फ वे यात्री ही तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार से ऑथेंटिकेटेड होगा।
जिन यूजर्स ने अपने अकाउंट में आधार लिंक और ऑथेंटिकेशन नहीं किया है, उन्हें तत्काल टिकट बुक करने की सुविधा नहीं मिलेगी। IRCTC ने इस संबंध में मेल और नोटिफिकेशन के जरिए सभी यूजर्स को सूचना दे दी है। यह नियम IRCTC की वेबसाइट (www.irctc.co.in) और IRCTC रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप दोनों पर लागू होगा।
यदि आपने अभी तक अपने IRCTC अकाउंट का आधार ऑथेंटिकेशन नहीं किया है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें। My Account सेक्शन में जाएं। इसके बाद Authenticate User" ऑप्शन पर क्लिक करें। आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें। ध्यान रहे, आपके आधार में वही मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए जो आपके पास है।