BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड
21-Nov-2020 08:12 AM
DESK : एक साल होने को है और पूरी दूनिया अभी भी कोरोना महामारी से जूझ रही है. अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है जिसे लेकर सभी देश सतर्क हैं. जबतक इलाज नहीं तब तक ढिलाई नहीं के तर्ज पर हम काम कर रहे हैं. कोरोना ने हमराी जिंदगी को ही पूरी तरह से बदल दिया है. मास्क से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का शब्द हमारे डेली लाइफ का हिस्सा बन गए हैं. कोरोना का केस कई देशों में कम हुआ पर फिर से वहां से मामले सामने आने लगे हैं, जिसके बाद हालात फिर से गंभीर हो रहे हैं.
इन सब के बीच अंतरराष्ट्रीय एजेंसी इंटरपोल ने चेतावनी जारी की है. अंतरराष्ट्रीय एजेंसी इंटरपोल ने दावा किया है कि दिग्गज राजनीतिक शख्सियतों को कोरोना संक्रमित चिट्ठियों के जरिए निशाना बनाया जा सकता है. दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों को चेतावनी देते हुए इंटरपोल ने कहा है कि वे सावधानी बरतें और कोविड -19 से संक्रमित दस्तावेजों को लेकर सावधान रहें. इंटरपोल ने दुनिया के अन्य देशों समेत भारत की जांच एजेंसियों को भी चेतावनी दी है, जिसमें विभिन्न कार्य-प्रणाली के आधार पर निगरानी बढ़ाने पर विचार किया गया है.
इंटरपोल के मुताबिक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वैश्विक नेताओं को निशाना बनाकर कोरोना संक्रमित चिट्ठियां भेजी जा सकती हैं. इसलिए इससे बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है. दिशानिर्देशों में कहा गया है, 'जांच एजेंसियों के अधिकारियों, डॉक्टर्स और एशेंसियल वर्कर्स को डराने के लिए उनके चेहरे पर खांसने और थूकने के उदाहरण सामने आए है. अगर ऐसा करने वाला कोविड संक्रमित है तो इससे खतरा और बढ़ सकता है. सतहों और वस्तुओं पर थूकने और खांसने से जानबूझकर संक्रमण फैलाने के प्रयास की सूचना मिली है. कुछ कोविड -19 संक्रमित चिट्ठियां मिली हैं जिनसे राजनीतिक शख्सियतों को निशाना बनाया जा सकता है. यह काम करने वाले अन्य समूहों को भी प्रभावित कर सकते हैं.'इसके साथ ही इंटरपोल ने कहा कि कुछ लोग कोरोना संक्रमित होने के बावजूद जानबूझकर ऐसे इलाकों में जा सकते हैं जो प्रभावित नहीं हैं. साथ ही बॉडी फ्लूड्स के संक्रमित सैंपल्स को ऑनलाइन बेचने का दावा करने वालों की सूचना मिली है. Interpol ने गाइडलाइन्स में सभी विभागों से सतर्क रहने को कहा है.