खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
31-Jan-2026 03:14 PM
By First Bihar
DESK: चीट फंड धोखाधाड़ी के झूठे केस में फंसाने के लिए एक इंस्पेक्टर पैसे की मांग कर रहा था। पीड़ित बिल्डर मो. अकरम की शिकायत पर जाल बिछाकर एंटी करप्शन की टीम ने 4 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान इंस्पेक्टर उल्टे एंटी करप्शन की टीम पर ही चिल्लाने लगा और धौंस दिखाने लगा। जिसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घूसखोर इंस्पेक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह वायरल वीडियो कर्नाटक के बेंगलुरु का है। जहां के.पी.अग्रहारा पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर गोविंदराजू को 4 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान उसकी अकड़ देख लोग भी हैरान रह गये जैसे कि वह अब भी वर्दी वाला हो। वह उल्टे अरेस्ट करने वाले अधिकारियों पर चिल्लाने लगा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
उक्त इंस्पेक्टर ने जिस व्यक्ति से घूस की मांग की थी। उसने साहस दिखाते हुए इसकी शिकायत पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों से कर दी। जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया जिसमें आरोपी फंस गया। उसे 4 लाख रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया। अपनी गिरफ्तारी का वह विरोध करने लगा और छापेमारी टीम पर ही उल्टे चिल्लाने लगा। गिरफ्तारी के बाद इंस्पेक्ट की संपत्ति की जांच की गयी तो चौंकान वाला तथ्य सामने आया। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी इंस्पेक्टर ने घूसखोरी और अवैध वसूली कर 26 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित कर रखी है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की छानबीन जारी है।
दरअसल बिल्डर मोहम्मद अकरम ने यह शिकायत दर्ज करायी थी कि इंस्पेक्टर गोविंदराजू ने उसे झूठे केस में न फंसाने के बदले 5 लाख डिमांड किया था। एक लाख रुपये पहले ही ले लिया गया। बाकि 4 लाख की मांग वो कर रहा था। इसके लिए वो लगातार दवाब बना रहा था। उसके रवैय्ये से परेशान होकर पीड़ित बिल्डर ने एंटी करप्शन ब्यूरों को इस बात की शिकायत की। जिसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर को 4 लाख घूस लेते रंगेहाथ धड़ दबोचा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। एसीबी की टीम यह पता लगा रही है कि इस उगाही में थाने का अन्य पुलिस कर्मी या अधिकारी तो शामिल नहीं है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन जारी है।