अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Jan-2020 07:43 AM
MUMBAI: अपनी बातों को बेबाक तरीके से रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का गुस्सा एक बार फिर से फूटा है. कंगना इस बार किसी फिल्मी हस्ती पर नहीं बल्कि वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर भड़कीं हैं. वकील इंदिरा जयसिंह के एक बयान पर कंगना ने जमकर गुस्सा निकाला है. उन्होंने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से बलात्कारी पैदा होते हैं.
आपको बता दें कि सीनियर एडवोकेट इंदिरा जयसिंह ने हाल ही में निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें दोषियों को माफ कर देना चाहिए. इंदिरा जयसिंह के इसी बयान पर कंगना का गुस्सा फूटा है. कंगना ने कहा है कि ऐसी औरतों के कोख से बलात्कारी पैदा होते हैं. कंगना ने कहा कि ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए.
इससे पहले इंदिया जयसिंह की इस मांग पर निर्भया की मां का भी बयान सामने आया था. निर्भया की मां आशा देवी ने कहा था कि इंदिरा जयसिंह को इस तरह का सुझाव देने की हिम्मत कैसे हुई. उन्होंने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में उनसे कई बार मिलीं, लेकिन उन्होंने एक बार भी उनका हाल-चाल नहीं पूछा. आज वो दोषियों के हक में बोल रही हैं. गुस्साई आशा देवी ने कहा था कि ऐसे लोग बलात्कारियों को सपोर्ट कर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं, इसलिए पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिलता है.