‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
11-May-2025 12:52 PM
By FIRST BIHAR
Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के एलान के बाद भारतीय वायुसेना ने बड़ा बयान दिया है। इंडियन एयरफोर्स ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। भारतीय वायुसेना के आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाई लेबल बैठक के बीच वायुसेना के इस बयान के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं।
भारतीय वायुसेना ने एक्स पर लिखा, “भारतीय वायु सेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए। चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत ब्रीफिंग की जाएगी। IAF सभी से अटकलों और असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचने का आग्रह करता है”।
उधर, भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं के चीफ के साथ बड़ी बैठक कर रहे हैं। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद हैं। बैठक में प्रधानमंत्री को सीजफायर के बाद के हालात की जानकारी दी जा रही है।
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच चल रहा तनाव शनिवार की शाम खत्म हो गया था। शाम पांच बजे दोनों देशों की तरफ से सीजफायर का एलान किया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच सीजफायर का एलान किया था। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे अमेरिका की मध्यस्थता वाला संघर्ष विराम बताया था हालांकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से देर रात तक सीजफायर का उल्लंघन किया जाता रहा।