खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
27-Apr-2021 11:07 AM
DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है. हर दिन कोरोना के मामले 3 लाख के पार जा रहे हैं, जिसके कारण एक्टिव केसों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. इसी बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को देश में कोरोना के मामलों में कुछ हदतक तक कमी आई है. बीते 24 घंटे में देश में 3.23 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले कुछ दिनों में कम आंकड़ा है. वहीं, रिकॉर्ड 2.48 लाख मरीज ठीक भी हुए. संक्रमण को मात देने वालों का यह आंकड़ा अब तक सबसे ज्यादा है.
इसी के साथ ही बीते दिन एक्टिव केस में सिर्फ 67,660 की बढ़त दर्ज की गई. यह पिछले 14 दिन में सबसे कम है. इससे पहले 12 अप्रैल को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 63,065 की वृद्धि हुई थी. हालांकि अभी भी कोरोना की वजह से होने वाली मौतों की संख्या में कमी नहीं आई है. बीते 24 घंटे में 2771 लोगों की मौत हुई है. जाहिर है कि कम मरीज मिलने और ज्यादा मरीज ठीक होने के आंकड़े के अलावा मौत की रफ़्तार धीमी होने का नाम ही नहीं ले रही है.
कोरोना के नए आंकड़ों में कमी का एक मुख्य कारण महाराष्ट्र और दिल्ली में कम आए केस हैं. दोनों ही जगह बीते दिन औसत की तुलना में कम केस सामने आए. महाराष्ट्र में बीते दिन 48 हजार के करीब केस आए, काफी दिनों के बाद यहां आंकड़ा 50 हजार से कम पहुंचा है. वहीं, दिल्ली में भी 20 हजार के करीब केस दर्ज किए गए, यहां भी हाल के दिनों में औसतन 25 हजार केस आ रहे थे.