IAF Aircraft Accident: भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसमें अचानक आग लग गई।
सूत्रों के मुताबिक, घटना जोरहाट एयरबेस परिसर के भीतर हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और आग पर काबू पाने के प्रयास किए।
जानकारी के अनुसार, AN-32 विमान नियमित उड़ान पर था। सूत्रों का कहना है कि लैंडिंग के दौरान विमान में धमाका हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विमान में सवार क्रू और अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
भारतीय वायुसेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में वायुसेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने का इंतजार है।