कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
23-Aug-2025 07:31 PM
By First Bihar
HYDERABAD: हैदराबाद श्रीनगर कालोनी स्थित कल्याण मंडपम में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में देश के प्रगति,विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन हुआ है। पूरे विधि विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ।
प्रतिदिन 2 हज़ार से अधिक सुहासिनी महिलायें और श्रद्धालु श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को तीन दिनों तक 10 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन करेंगे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 26 प्रमुख शहरों में श्री विद्या महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है।
महायज्ञ का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भारत सरकार के कोयला विभाग के कैबिनेट मंत्री जी किशन रेड्डी,भाजपा तेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव,हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह,तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य आंजनेय रेड्डी,पूर्व विधायक रामचंद्र रेड्डी सहित कई गणमान्य लोगों ने किया।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म में सबका सम्मान है।सनातन धर्म ही हमारे देश की ताक़त है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की माता ललिता से देश के उन्नति हेतु प्रार्थना है।देश का ग़रीब वर्ग का सार्वजनिक विकास हो और विश्व में शांति की स्थापना हो इसके लिए भी हम प्रार्थना करते हैं।युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण हेतु संकल्पित भाव से काम करना चाहिए।
भारत सरकार के कोयला विभाग के कैबिनेट मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा की हमारा देश आगे बढ़ रहा है।श्री रेड्डी ने कहा की ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की ताक़त बढ़ी है और हैदराबाद में सिंदूर से महायज्ञ हो रहा है तो निश्चित ही हमारे राष्ट्र और लोगों का विकास होगा।
भाजपा तेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष एन रामचन्द्र राव ने कहा की माता ललिता का आशीर्वाद भारत के विकास हेतु आवश्यक है।श्री राव ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी और युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अच्छा प्रयास कर रहे हैं।
हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा की भारत का विकास हो रहा है आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है।श्री दत्तात्रेय ने कहा की हमे प्रसन्नता है की राष्ट्र कल्याण हेतु इतना बड़ा महायज्ञ हैदराबाद में हो रहा है।श्री दत्तात्रेय ने कहा की युवा वर्ग को धर्म के साथ जुड़कर राष्ट्र के विकास हेतु काम करना चाहिए।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की जहाँ धर्म वहाँ न्याय इसी सिद्धांत पर हम भारत को 2047 के पहले विश्वगुरु बनाने हेतु प्रयास कर रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की युवा वर्ग के कंधों पर माँ भारती के सम्पूर्ण विकास की जिम्मेवारी है।श्री सिंह ने कहा की वसुधैव कुटुंबकम के भाव को पूरी दुनिया में पहुंचाना है।
इस अवसर पर आए सभी आगंतुकों का स्वागत समाजसेवी कृष्णा रेड्डी ने किया। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा,डा. अनंत लक्ष्मी,कराटे कल्याणी,दीपक रेड्डी,डा. एन गौतम राव,जी अनंत लक्ष्मी,श्रीदेवी,अन्वेष रेड्डी,सूर्यप्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।