रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’
09-Dec-2019 11:01 AM
HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और बर्बर तरीके से हत्या के गुनहगारों के एनकाउंटर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. बुधवार को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. एनकाउंटर के खिलाफ दो वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
वकील जीएस मणि और प्रदीप कुमार यादव इस एनकाउंटर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. दोनों वकीलों का कहना है कि इस एनकाउंटर में अदालत के 2014 में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया. दोनों याचिकाकर्ताओं ने एनकाउंटर में शामिल रहे पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर, जांच और उसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर याचिका दायर की है.
आपको बता दें कि हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और उसकी बेरहमी से हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने बीते शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया था. चारों आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पूरे देश में जश्न मनाया गया था. कई नेताओं ने हैदाबाद पुलिस का सपोर्ट किया तो वहीं कई नेता इस एनकाउंटर के विरोध में खुलकर सामने आए. अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है और बुधवार को इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.