मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
01-Oct-2025 06:12 PM
By First Bihar
DELHI: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है। इस बार की लिस्ट में देश के सबसे युवा अरबपति के तौर पर 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास का नाम शामिल हुआ है, जो एआई-पावर्ड सर्च इंजन Perplexity AI के सह-संस्थापक हैं।
फिर टॉप पर अंबानी- अडानी
रिच लिस्ट में हमेशा की तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 9.55 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ नंबर-1 बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर 8.15 लाख करोड़ रुपये नेटवर्थ के साथ गौतम अडानी, जबकि तीसरे स्थान पर 2.84 लाख करोड़ रुपये के साथ रोशनी नदार मल्होत्रा एंड फैमिली हैं।
सबसे युवा अरबपति अरविंद श्रीनिवास
चेन्नई में 7 जून 1994 को जन्मे अरविंद श्रीनिवास ने IIT मद्रास से बीटेक-एमटेक और फिर कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की। इस दौरान उन्होंने OpenAI और Google Brain में रिसर्च इंटर्नशिप की। साल 2022 में उन्होंने Perplexity AI की नींव रखी और कुछ ही सालों में यह कंपनी गूगल और चैटजीपीटी जैसी दिग्गज कंपनियों की टक्कर पर खड़ी हो गई।
कंपनी की सफलता और वैल्यूएशन
Perplexity AI को अमेज़न, एनवीडिया और सॉफ्ट बैंक से भारी निवेश मिला है। जुलाई 2025 तक इसकी वैल्यूएशन लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। कैलिफोर्निया स्थित यह कंपनी लगातार तेज़ी से ग्रोथ कर रही है।
निवेशक और स्टार्टअप्स को सपोर्ट
श्रीनिवास केवल उद्यमी ही नहीं, बल्कि एक एंजल इन्वेस्टर भी हैं। 2023 से उन्होंने कई एआई स्टार्टअप्स को सपोर्ट किया है, जिनमें ElevenLabs जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो टेक्स्ट-टू-स्पीच तकनीक में खास पहचान रखती हैं।
रिच लिस्ट के अन्य युवा चेहरे
अरविंद श्रीनिवास के अलावा, इस लिस्ट में Zepto के को-फाउंडर्स कैवल्य वोहरा (22) और आदित पालीचा (23) भी शामिल हुए हैं।
अरबपतियों की संपत्ति भारत की GDP का आधा
लिस्ट के अनुसार, भारत में मौजूद 350 से ज्यादा अरबपतियों की कुल संपत्ति करीब 167 लाख करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा भारत की कुल जीडीपी का लगभग आधा हिस्सा है और बीते साल की तुलना में 5% की बढ़त भी दर्शाता है।