Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम
04-Mar-2026 07:36 AM
By FIRST BIHAR
Holi 2026: होली का त्योहार दोस्तों और परिवार के साथ मनाने में ही असली आनंद देता है। लेकिन अगर आपके अपने आपसे दूर हैं, तो भी चिंता की बात नहीं। WhatsApp के कई खास फीचर्स की मदद से आप इस होली को वर्चुअल तरीके से भी यादगार बना सकते हैं।
वीडियो कॉल से जुड़ें आमने-सामने
वीडियो कॉल WhatsApp का सबसे लोकप्रिय फीचर है। अगर आपके दोस्त या परिवार के सदस्य दूसरे शहर में हैं, तो वीडियो कॉल के जरिए आप देख सकते हैं कि वे किस तरह होली मना रहे हैं और उन्हें अपनी होली सेलिब्रेशन भी लाइव दिखा सकते हैं। इससे दूरी का एहसास कम हो जाता है।
ग्रुप वॉइस चैट से करें प्लानिंग
बार-बार मैसेज करने की बजाय आप ग्रुप में वॉइस चैट शुरू कर सकते हैं। यह ग्रुप कॉल से अलग होती है और इसमें सदस्य अपनी सुविधा से जुड़ सकते हैं। वॉइस चैट के जरिए आप सभी मिलकर होली पार्टी या वर्चुअल सेलिब्रेशन की प्लानिंग आसानी से कर सकते हैं।
स्टेटस पर जोड़ें म्यूजिक
होली और गानों का गहरा रिश्ता है। अब WhatsApp स्टेटस अपडेट में म्यूजिक जोड़ने का विकल्प भी देता है। आप अपने होली वीडियो या फोटो को पसंदीदा गाने के साथ शेयर कर उसे और भी खास बना सकते हैं।
कॉल शेड्यूल कर मनाएं वर्चुअल होली
अगर आप अलग-अलग शहरों में रहने वाले दोस्तों और परिवार के साथ एक साथ वर्चुअल होली मनाना चाहते हैं, तो पहले से कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। कॉल टैब में जाकर शेड्यूल कॉल का विकल्प चुनें और सभी प्रतिभागियों को इनवाइट भेज दें, ताकि तय समय पर हर कोई आसानी से जुड़ सके।