ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Landslide: लैंडस्लाइड में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे में दर्जनभर लोग घायल;...

Landslide: लैंडस्लाइड में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे में दर्जनभर लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

30-Mar-2025 07:00 PM

By First Bihar

Landslide: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में एक भीषण भूस्खलन हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। हादसा करीब 5 बजे हुआ, जब गुरुद्वारे के सामने कई लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे। भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से भारी मलबा गिरा और एक पेड़ भी नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। 


जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे खड़े रेहड़ी संचालक, एक सूमो सवार और तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है। कुल्लू के एडीएम अश्विनी कुमार ने बताया कि मणिकर्ण गुरुद्वारा पार्किंग के पास पेड़ उखड़ने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है।


पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है, जो रेस्क्यू ऑपरेशन में समन्वय कर रही है। फायर ब्रिगेड घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। कुल्लू के एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि वे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मृतकों को ले जाने के लिए शव वाहन घटनास्थल पर भेजा गया है। फिलहाल हालात नियंत्रण में है।