ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत

Home / india / हंदवाड़ा शहीदों को पीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले- वीरता और बलिदान नहीं भूलेगा...

हंदवाड़ा शहीदों को पीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले- वीरता और बलिदान नहीं भूलेगा देश

03-May-2020 03:48 PM

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हंदवाड़ा एनकाउंटर में शहीद हुए सेना के 5 जवानों को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने कहा है कि हंदवाड़ा में शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों  की वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत इन बहादुर शहीदों के परिवारवालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।


पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि। उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की और हमारे नागरिकों की रक्षा के लिए अथक परिश्रम किया। उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।


वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर  लिखा है कि हंदवाड़ा में जवानों और सुरक्षाकर्मियों का शहीद होना दुखद और परेशान करनेवाला है। हमारे सभी जवानों ने आंतकियों से लड़ने में अदम्य साहस का परिचय दिया है। उनका यह बलिदान और साहस कभी भुलाया नहीं जा सकता है।उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है कि मैं हंदवाड़ा में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शहीद हुए सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिवार के साथ हैं। भारत इन बहादुर शहीदों के परिवारवालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।


बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी सहित 5 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।21 राष्ट्रीय रायफल्स के कमांडिंग कर्नल ऑफिसर आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद समेत पांच लोग शहीद हो गए हैं। इलाके में हुई एक मुठभेड़ में 2 आतंकवादी भी मारे गए हैं।