NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
15-Jan-2026 02:58 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां मकर संक्रांति के दिन बड़ा हादसा हो गया है। एक साथ 4 लोगों की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी है। वही दो बुरी तरह घायल हो गया है। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
घटना गुमला-रांची नेशनल हाईवे की है जहां भरनो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग मकर संक्रांति के दिन तिलकुट बेचने के लिए जा रहे थे। तभी बेलगाम हाईवा ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप पर सवार दो घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर किया गया है।
हादसा उस वक्त हुआ जब एक पिकअप वैन पर सवार लोग तिलकुट बेचने के लिए रांची से निकले थे। इसी दौरान अज्ञात तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गये और मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।