Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट
28-Jan-2020 12:20 PM
DELHI: 2002 में गुजरात में हुए दंगों के आरोपियों को जमानत मिल गई है. गुजरात दंगों के सरदारपुरा गांव मामले में 14 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे के नेतृत्व वाली पीठ ने दोषियों को जमानत दे दी है साथ ही आरोपियों को समाज सेवा करने का निर्देश भी दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत अवधि के दौरान सामाजिक कार्य करने के लिए कहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपियों को सशर्त जमानत दी है. जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने जिन 14 दोषियों को बेल दी है, सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी थी. सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने अपने फैसले में कहा है कि इनमे से कोई भी आरोपी गुजरात की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता है. कोर्ट ने कहा है कि जब तक उन लोगों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट आखिरी फैसला न कर लें, तब तक वे इंदौर और जबलपुर में रहेंगे. कोर्ट की ओर से तय की गई अन्य शर्तों में समाज सेवा करना भी शामिल है.
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले नानावती आयोग ने 2002 के गुजरात दंगों में तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को क्लीन चिट दे दी थी. गुजरात दंगों में 1000 से अधिक लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर अल्पसंख्यक समुदाय के थे.