बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
05-Jan-2025 01:23 PM
By First Bihar
Coast Guard Helicopter Crash : गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश में तीन लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना भी सामने आई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
पोरबंदर के कोस्ट गार्ड एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण वो क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में दो पायलट के साथ तीन न्य लोग सवार थे। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। दो अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दमकल और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। डीएम और एसपी थोड़ी देर में मौके पर पहुंचने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि, भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर एएलएच ध्रुव दो पायलट और तीन अन्य लोगों के साथ सवार थे। यह हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण के लिए रविवार को उड़ान भर रहा था। इस घटना की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 12:30 बजे पोर्टब्लेयर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोस्ट गार्ड हवाई अड्डे के पास एक हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था। इस दौरान उसमें कोई खराबी आ गई और वो क्रैश हो गया।
इधर, क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत के साथ ही दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारतीय तटरक्षक अधिकारी ने बताया कि कोस्टगार्ड का एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान गुजरात के पोरबंदर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।