BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
08-Apr-2021 10:37 AM
DESK : दिल्ली के जीएसटी डिपार्टमेंट में डिप्टी कमिश्नर अमन सिंगला की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की है. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि दोनों की 6 महीने पहले शादी हुई थी. वहीं युवती के परिवार ने अमन सिंगला और उसके परिजनों पर दहेज की मांग करने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है.
यह पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-99 की सुप्रीम कोर्ट सोसायटी का है. लड़की के परिजनों ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले फोन करके बताया था कि उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है.
इसके साथ ही साथ उसके साथ मारपीट भी की जाती थी और मरने के लिए टॉर्चर करता था. अमन सिंगला ने कुछ दिन पहले पत्नी को मायके जाने की बात कही थी, पर हमने किसी तरीके से अपनी भतीजी के पति को मनाने की कोशिश की थी. परिजनों का कहना है कि बेटी की शादी में उन्होंने अपने दामाद को मुंहमांगा दहेज भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था. उसने पति के शोषण और प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.