पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
08-Feb-2020 12:38 PM
DELHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर दिल्ली से आ रही है, जहां गिरिराज सिंह पर पैसे बांटने के लगेआरोप पर चुनाव आयोग गंभीर हो गया है. EC ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है. EC ने इस मामले में रिटर्निंग अफसर से रिपोर्ट मांगी है. पैसे बांटने के आरोपों पर EC ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है.
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पर आप सांसद संजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि गिरिराज सिंह ने चुनाव में पैसा बांटा है, इनको पकड़ा गया है. इसको लेकर संजय सिंह ने खुद ट्वीट कर यह आरोप लगाया. ट्वीट में संजय सिंह ने लिखा था कि ‘’केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुध बिहार फ़ेज़ 1 रिठाला विधान सभा में रुपया बांटते हुए पकड़े गये हैं. भाजपा ने अपने सांसदों को रुपया और दारू बांटने की जिम्मेदारी अलग अलग विधानसभा क्षेत्र में दे रखी है. चुनाव आयोग सख़्त कार्रवाई करे.’’
वोटिंग से पहले इसे लेकर शुक्रवार की रात जमकर हंगामा देखने को भी मिला. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर दिल्ली का चुनावी माहौल गरमा गया. गिरिराज सिंह को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र के बुध विहार इलाके में घेरकर नारेबाजी भी की. दरअसल गिरिराज सिंह शुक्रवार की रात बुध विहार के एक ज्वेलरी दुकान में पहुंचे थे जिसके बाद आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक और कार्यकर्ता वहां इकट्ठा होने लगे. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह ज्वेलरी दुकान में बैठकर वोटिंग के पहले पैसे बांट रहे हैं.