मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
29-Dec-2025 02:45 PM
By First Bihar
UP: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल द्वारा तलवारें बांटने का मामला सामने आया है। संगठन ने यह कार्यक्रम अपने कार्यालय से शुरू किया और बाद में कुछ इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को तलवारें वितरित कीं। संगठन का कहना है कि यह कदम आत्म-सुरक्षा की भावना को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए कथित हमलों से प्रेरित होकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनका कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेनी चाहिए।
संगठन के कुछ सदस्यों ने दावा किया कि तलवारें केवल सुरक्षा के उद्देश्य से दी जा रही हैं और किसी भी तरह की हिंसा को बढ़ावा देना उनका मकसद नहीं है। हालांकि, इस गतिविधि के सामने आने के बाद इलाके में शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।
किसी भी तरह का तनाव न बढ़े, इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।