Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल
14-Oct-2019 12:17 PM
J & K: जम्मू-कश्मीर में पाबंदी के करीब 70 दिनों के बाद आज से पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू कर दी गई है. घाटी के 40 लाख से ज्यादा पोस्टपेड मोबाइल फोन एक्टिव हो गए हैं. सरकार ने फिलहाल पोस्टपेड मोबाइल पर कॉलिंग की सुविधा शुरू की है. लोगों को मोबाइल इंटरनेट के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. वहीं प्रीपेड सेवा पर भी फैसला बाद में होगा.
आर्टिकल-370 हटाए जाने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 5 अगस्त से सभी मोबाइल और लैंडलाइन सेवाएं बंद कर दी गई थी. राज्य केप्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है. लैंडलाइन सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं.
प्रधान सचिव के मुताबिक, राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 7 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए जारी दो महीने पुरानी एडवाइजरी को वापस लेने के निर्देश दिए थे. इसके बाद 10 तारीख से पर्यटक कश्मीर में पहुंचने लगे थे. जिसे देखते हुए मोबाइल सेवा फिर से बहाल करने का फैसला लिया गया है.