सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार
13-Dec-2020 03:59 PM
DESK: कृषि बिल के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है. इस आंदोलन में शामिल होने के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया विवि के 5 छात्र कृषि आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचे. लेकिन किसानों ने सभी को भगा दिया. सभी छात्र गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे थे.
डफली और पोस्टर भी लेकर पहुंचे थे
गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान आंदोलन कर रहे हैं. इन किसानों को अपना समर्थन देने के लिए छात्र पहुंचे हुए थे. आंदोलन स्थल पर जब छात्र पहुंचे तो किसानों ने पूछा कि कहां से आए और कौन है. उसके बाद छात्रों ने अपना परिचय दिया. साथ में कई पोस्टर और डफली भी लिए हुए थे. लेकिन किसानों ने छात्रों को भगा दिया और कहा कि कोई समर्थन की जरूरत नहीं है. यहां से भाग जाओ.
किसानों को बदनामी का डर
जामिया के छात्र कई बार विवादों में रह चुके हैं. ऐसे में किसान नहीं चाहते थे कि उनकी कोई हरकतों से किसान आंदोलन पर सवाल उठे. ऐसी बदनामी से बचने के लिए किसानों ने छात्रों को भगा दिया. बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर आईबी ने अपनी रिपोर्ट जारी की है. उसमें बताया गया है कि किसान आंदोलन में अतिवादी वामसंगठनों और खालिस्तानी संगठन घुसपैठ की कोशिश और समर्थन कर रहे हैं. कुछ संगठन एनआरसी का विरोध करने वाले भी किसान आंदोलन के बहाने हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे है. कई बीजेपी के नेता भी आंदोलन को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं. जिससे किसान गुस्से में हैं.