UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
04-Apr-2021 04:16 PM
DESK: बॉलीवुड पर कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके है। और आज फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के बाद गोविंदा भी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। फिल्म एक्टर गोविंदा ने आज अपना कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गोविंदा होम क्वारनटीन में हैं जहां इलाज जारी है।
फिल्म अभिनेता गोविंदा के घर के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुछ सप्ताह पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता भी कोरोना संक्रमित पाई गयी थी जिनकी रिपोर्ट पिछले सप्ताह ही निगेटिव आई थी। आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गोविंदा ने संपर्क में आए लोगों से कोरोना की टेस्ट कराने की अपील की है।
बॉलीवुड में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना का संक्रमण यहां तेजी से फैल रहा है। आज गोविंदा और अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वही इससे पहले रणवीर कपूर, संजय लीला भंसाली, आलिया भट्टा, कार्तिक आर्यन, आमिर खान, आर माधवन, परेश रावल, सतीश कौशिक समेत टीवी इंडस्ट्रीज की स्टार्स रुपाली गांगुली, सुधांशू पांडेय, राजन शाही, अमर उपाध्याय भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।