Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
17-Feb-2025 07:42 AM
By First Bihar
Fastag Rules : फास्टैग से टोल पार करने वाले वाहन चालकों के लिए यह काफी जरूरी खबर है। इसको लेकर आज सोमवार से नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है। अगर किसी का फास्टैग किन्ही कारणों से ब्लैकलिस्ट, बंद या इनएक्टिव पड़ा है तो टोल बूथ पार करने से 60 मिनट पहले उसे रिचार्ज करवाना पड़ेगा। यह काम टोल पार करने के 10 मिनट बाद भी किया जा सकता है। अगर चालक इसमें असफल रहता है तो उसे दोगुना टोल भुगतान करना होगा।
दरअसल, नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ने हाल में नए नियम जारी किए थे जो 17 फरवरी से लागू हो रहे हैं। इनका उद्देश्य टोल टैक्स वसूली को और आसान बनाना और टोल बूथ पर यातायात की आवाजाही को बेहतर बनाना है। नियमों के अनुसार, फास्टैग खाते में राशि कम होने, केवाईसी पूरी न होने या परिवहन विभाग के साथ किसी विवाद के चलते निष्क्रिय (ब्लैकलिस्ट) हो सकता है।
वहीं, वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि जुर्माने से बचने के लिए टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले अपने फास्टैग खाते में पर्याप्त राशि रखें। अगर फास्टैग स्कैन होने से एक घंटे पहले तक या स्कैन होने के 10 मिनट बाद तक निष्क्रिय रहता है तो भुगतान अमान्य हो जाएगा। इस स्थिति में अगर खाते में रकम कम है या बिलकुल नहीं है तो टोल बूथ से गाड़ी तो पार हो जाएगी, लेकिन फास्टैग की सुरक्षा राशि से दोगुना शुल्क काट लिया जाएगा। अगली बार जब फास्टैग रिचार्ज होगा तो यह राशि समायोजित कर ली जाएगी।
मालूम हो कि, दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य है। अगर फास्टैग निष्क्रिय या बंद है तो चालक नकद भुगतान करके टोल बूथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपसे सामान्य टोल शुल्क से दोगुना शुल्क वसूला जाएगा। अगर कोई चालक टोल बूथ पार करना चाहता है तो उसे 60 मिनट पहले बंद पड़े फास्टैग को फिर से रिचार्ज करना होगा। वह बूथ पार करने के 10 मिनट बाद भी यह काम कर सकता है लेकिन उसी दौरान केवाईसी प्रक्रिया भी फिर से पूरी करनी होगी।
आपको बता दें कि, खाते में कम राशि होने पर या केवाईसी की समयसीमा समाप्त होने पर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट होगा। इसके अलावा गाड़ी से संबंधित कानूनी विवाद होने पर जब तक विवाद का समाधान नहीं होता है तो भी आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट होगा। ऐसे में टोल पर बूथ ब्लैकलिस्ट टैग का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।