Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर
18-Feb-2025 09:56 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Faridkot Bus Accident: पंजाब के फरीदकोट में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक से टक्कर के बाद एक बस नाले में गिर गई जिससे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार तेज गति से जा रही एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों से भरी बस नाले में गिर गई।
घटना फरीदकोट में कोटकपूरा रोड पर शाही हवेली के पास की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक से भीषण टक्कर के बाद बस नाले में गिर गई। इस दौरान यात्रियों से खचाखच भरी न्यू दीप कंपनी की बस में सवार छह यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में घायल लोगों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। साथ ही मौके पर राहत-बचाव का काम जारी है।