Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
18-Feb-2021 02:08 PM
DESK : सीधी सड़क हादसे में अब तक 51 लोगों की मौत हो गई है, यह हादसा लोगों से भुलाए नहीं भूला जा रहा है. इस हादसे में एक पति-पत्नी की भी मौत हो गई है. पत्नी को एग्जाम दिलाने जा रहे पति को कहां पता था कि वे अब कभी लौट कर घर वापस नहीं आएंगे.
सीधी जिले के शमी तहसील के गैवटा पंचायत मेंं देवरी निवासी 25 साल का अजय पनिकाअपनी 23 साल की पत्नी तपस्या के साथ सीधी में रूम लेकर रहा करता था. आठ माह पहले ही तपस्या और अजय की शादी हुई थी. हादसे वाले दिन अजय अपनी पत्नी तपस्या को एएनएम का पेपर दिलाने सीधी से सतना जा रहा था, तभी बीच में ही हुए इस हादसे में दोनों की मौत हो गई.
8 जून 2020 को दोनों ने साथ जीने मरने के वादे किए थे और आठ माह के अंदर ही सबको रुलाते हुए एक ही साथ दुनिया को अलविदा कह गए. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और शव की इंतजार में बैठे रहे. तपस्या का शव मंगलवार 3 बजे मिला और अजय का शव 5 बजे मिला.
पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव को उनके गांव देवरी ले जाया गया, जहांबुधवार को दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. प्रथा के अनुसार दोनों को एक साथ मुखाग्नि दी गयी और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया.